देश-विदेश

दिल्ली में तीन दिन तक बारिश और कोहरे का अलर्ट, तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं

दिल्ली:-   दिल्ली में ठंड के साथ कोहरा भी लोगों को परेशान करने लगा है। बृहस्पतिवार को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए बारिश के साथ कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड और बढ़ेगी। हालांकि, अभी तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजधानी में दो दिन तक बारिश होने से वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 406 दर्ज हुआ जो मंगलवार की तुलना में 33 सूचकांक कम दर्ज किया गया। ऐसे में बुधवार को लोगों ने बेहद खराब हवा में सांस ली।

मुंडका में हवा गंभीर श्रेणी में रही। साथ ही, रोहिणी, जहांगीपुरी, आनंद विहार, बवाना समेत 32 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि, लोधी रोड, चांदनी चौक व द्वारका में हवा खराब और केवल दिलशाद गार्डन में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वहीं, एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम सबसे अधिक प्रदूषित रहा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम के तहत हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 14.964 फीसदी रही, जबकि निर्माण से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 2.165 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.435 फीसदी रही।

प्रदूषित शहर में एक्यूआई 
दिल्ली — 336
गुरुग्राम — 249
गाजियाबाद — 229
नोएडा — 225
ग्रेटर नोएडा — 222
फरीदाबाद — 190
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विभिन्न इलाकों में एक्यूआई
-मुंडका — 403
-रोहिणी — 393
-जहांगीरपुरी — 389
-द्वारका — 380
-अशोक विहार — 376
-बवाना — 375

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago