उत्तराखण्ड

कांवड़ मेले के मद्देनजर धर्मनगरी में 20 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद रहेंगे। निजी स्कूलों ने तो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है लेकिन सरकारी स्कूलों की कोई तैयारी नहीं है।  कांवड़ मेले के जोरों पर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो जाएंगे।

सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी।

मांस-मछली और अंडे की दुकानें कांवड़ यात्रा मार्ग में रहेंगी बंद

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानें 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों का फ्रंट टीनशेड या तिरपाल से कवर रहेगा। हालांकि, शराब की बिक्री पर रोक नहीं है। डीएम ने पुलिस को आदेश का सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

सावन माह की शिवरात्रि को लेकर अब 26 जुलाई तक शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा। हरिद्वार मेला क्षेत्र ड्राई एरिया है। यहां मांस-मछली और अंडा भी नहीं बिकता है। लेकिन मेला क्षेत्र से बाहर शराब और मांस-मछली और अंडे की दुकाने हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम विनय शंकर पांडेय ने 26 जुलाई तक मांस-मछली और अंडे की दुकानों को बंद कराने के आदेश दिए हैं।

शराब की दुकानों के फ्रंट टीनशेड से कवर करने के आदेश

शराब की दुकानों के फ्रंट टीनशेड से कवर करने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।  प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago