देश-विदेश

हजार फीट ऊपर वायुसेना के विमानों का हैरतअंगेज प्रदर्शन, पटना में उमड़ा जनसैलाब

बिहार :- आज यानी बुधवार को बिहार स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती मना रहा है। इस खास अवसर पर पहली बार पटना में एयर शो हुआ। आज सुबह सवा दस बजे से सवा 12 बजे तक दो घंटे लगातार एयरफोर्स के 9 लड़ाकू विमान हजार फीट की ऊंचाई पर करतब दिखाया। इसके लिए सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम आसमान में अद्भुत करतब दिखाने के तैयार है। पटना जिला प्रशासन की मानें तो आज केवल एयर शो नहीं, बल्कि वीरता, अनुशासन और देशभक्ति का जीवंत प्रदर्शन भी हुआ। यह नजारा देखने के लिए सीएम नीतीश कुमार, उमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी समेत हजारों की संख्या में लोग पटना के सभ्यता द्वार के सामने जुटे। इधर, एयर शो को लेकर सुरक्षा सारी तैयारी पूरी कर ली गई। पटना जिला प्रशासन ने 140 पुलिस अफसर और 400 से ज्यादा जवान तैनात किए गए। इसमें महिला सुरक्षाकर्मियों भी शामिल हैं।

नीतीश सरकार की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाने की पहल को एक ऐतिहासिक रंग मिल रहा है। नौ हॉक-132 जेट विमानों ने पटना के नीले आकाश को अपनी लहरदार फॉर्मेशन, लूप्स और धमाकेदार डाइव्स से सजा दिया। इस रोमांचक प्रदर्शन को देखने के लिए हजारों की संख्या में छात्र, बच्चे और आमजन सभ्यता द्वार के सामने उमड़े। बच्चों की आंखों में उत्साह था, युवाओं के चेहरों पर देशभक्ति की चमक और हर दिल में भारतीय वायु सेना के प्रति गर्व का भाव दिखाई दे रहा था। जब आकाश में सूर्यकिरण विमान दिखाई दिए तो हर कोई इस पल को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते दिखा।

इधर, एयर शो लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल सभ्यता द्वार के पास बनाया गया है। यहां लोग खुले आसमान में एयर शो का आनंद लेंगे। पटना पुलिस ने अलग ट्रैफिक रूट बनाया है। इस दिन जेपी गंगा पथ का एक लेन पूरी तरह से बंद रहेगा। गंगा नदी में नाव के परिचालन पर भी रोक रहेगी। पटना ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को गायघाट की ओर से दीघा गोलंबर की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जाएंगे।वहीं दीघा गोलंबर से गायघाट की ओर जाने वाले वाहन एलसीटी घाट अंडरपास से अशोक राज पथ होते हुए जा सकते है। आयुक्त कार्यालय के सामने से जेपी गंगा पथ पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। दानापुर से अशोक राजपथ की  ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन पुलिस लाइन तिराहा तक चलने की अनुमति दी गई। एलसीटी एप्रोच रोड वन बंद रहा। शो के दौरान जेपी गंगा पथ आम वाहनों के लिए बंद रहा।अपराजित लोहान ने कहा कि शौर्य दिवस का यह आयोजन पटना के लिए गर्व का पल है। इसे सुव्यवस्थित यातायात से यादगार बनाएं। प्रशासन की ओर से एयर शो और बापू सभागार में शामिल होने वालों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। पटना के हर दिशा से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, ताकि पार्किंग में भीड़ न हो। हमारी अपील है कि लोग प्रशासन का सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago