उत्तर प्रदेश:- हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव तजना के निकट मरीज को लेने जा रही 108 एंबुलेंस में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से एंबुलेंस पूरी तरह जल गई। हाथरस जंक्शन पर तैनात 108 एंबुलेंस को दुर्घटना में घायल मरीज को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाने की सूचना मिली थी। एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए निकली तो गांव नगला तजना के निकट अचानक एंबुलेंस के बोनट से धुआं दिखाई दिया। धुआं देखकर एंबुलेंस चालक और कर्मी जैसे ही बाहर निकलकर आए, उसी समय एंबुलेंस में चिंगारी के साथ आग लग गई।
आग ने उग्र रूप ले लिया। आग को देखकर आसपास के वाहन मौके पर रुक गए। आग लगने की सूचना चालक ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…