पीटीआई, वाशिंगटन:- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कई शहर हाई अलर्ट पर हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी सलाह में कहा है कि अमेरिकी नागरिकों को ये याद दिलाया जाता है कि विदेश विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए यात्रा न करने की सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है।
बता दें, भारत ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमापार संबंधों के मद्देनजर 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया तथा पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने की घोषणा की, जिसमें उसके सैन्य राजनयिकों को भारत से बाहर करना भी शामिल है।
भारत ने अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया है। इसके अलावा, देश ने सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत जारी किए गए सभी वीजा को रद करने का फैसला किया है और पाकिस्तान के नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।
भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित घोषित कर दिया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। सुरक्षा उपाय के रूप में, भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाने का फैसला किया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…