उत्तराखण्ड

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री धामी ने SEOC में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों को लेकर कई अहम निर्देश दिए।

जिलाधिकारियों को दिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें अलर्ट मोड में रहने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया होनी चाहिए।

बंद सड़कों को शीघ्र खुलवाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई सड़कें बाधित हैं। ऐसे सभी मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी और संसाधनों को तत्काल सक्रिय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार चार जिले रेड अलर्ट, पांच ऑरेंज और चार येलो अलर्ट जोन में हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए अग्रिम तैयारी की जाए।

नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और इस कार्य में प्रशासनिक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके तहत ग्राम सभा, तहसील, पटवारी क्षेत्र, परगना और ब्लॉक स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियों का गठन

आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियों का गठन कर आपदा संबंधी कार्यों की निगरानी की जाए और समय रहते राहत कार्य शुरू किए जाएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago