उत्तराखण्ड

महंगाई के बीच कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा मुख्य सचिव से मिले, स्मार्ट प्रिपेड मीटर पर विरोध

देहरादून;-   कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव राधा रतूडी से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे दोहरे-तिहरे करों से राहत देने और स्मार्ट प्रिपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देश में महंगाई अपने चरम पर है, और आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विद्युत उत्पादक राज्य होने के बावजूद, बिजली की दरें आसमान छू रही हैं, और विभाग द्वारा बिजली के बिलों में कई प्रकार के कर लगाकर आम जनता का शोषण किया जा रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने मांग कर कहा की कि जल विद्युत परियोजनाओं से राज्यवासियों को लाभ के रूप में घरेलू उपभोग के लिए मात्र 1 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट पर बिजली दी जानी चाहिए, और राज्य के किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट प्रिपेड मीटर लगाए जाने की योजना पर काम चालू किया गया है, लेकिन यह उपभोक्ताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लगाए गए डिजिटल मीटर में भी अनेक प्रकार की गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी।

श्री लाल चंद शर्मा ने मुख्य सचिव से विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे दोहरे-तिहरे करों से राहत देने और स्मार्ट प्रिपेड मीटर लगाए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से पहले ही मीटर चार्ज के रूप में कई वर्षों तक प्रत्येक माह किराया वसूला जाता है, जबकि विद्युत मीटर की कीमत मात्र कुछ ही समय में पूरी हो जाती है। साथ ही विद्युत कनेक्शन लेते समय भी जमानत के रूप में मोटी रकम वसूली जाती है, यही नहीं विभाग द्वारा प्रत्येक माह आने वाले बिलों में भी अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जो कि न्याय संगत प्रतीत नहीं होता है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, प्रवीण त्यागी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम  नीनू सहगल, पूर्व पार्षद आनन्द त्यागी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago