उत्तराखण्ड

विस अध्यक्ष की अध्यक्षता में सदन को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए होगी सर्वदलीय बैठक

आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में बजट सत्र के लिए कार्यमंत्रणा की बैठक होगी। बजट सत्र शुरू होने से पहले 12 मार्च को विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। इसके अलावा सदन को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सर्वदलीय बैठक होगी।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बसपा के मोहम्मद शहजाद मौजूद रहेंगे। सत्र के पहले दिन 13 मार्च को सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विस अध्यक्ष ने कार्यमंत्रणा के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें सदन को सुचारू रूप से संचालन के लिए दलीय नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी।

स्पीकर ने कहा कि सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाने में सभी दलों का सहयोग जरूरी है। इसके साथ ही सदन में सभी सदस्यों को जनहित के मुद्दों को उठाने का अधिकार है लेकिन सदन की गरिमा और मर्यादा का पालन होना चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago