बागेश्वर:- तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी तहसील मार्ग के एक होटल में बेहोशी की हालत में मिला। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के माध्मय से उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी अस्पताल पहुंचे। शव कब्जे में लेकर उसे मॉर्चरी में रख दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात 59 साल के गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र केसर सिंह निवासी कमलवागांजा कबडालपुर हल्द्वानी हाल बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक होटल में रह रहे थे। रविवार की शाम वह अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इस बीच उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित तहसील कर्मी भी मौके पर पहुंचे। रात दस बजे उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉ. भूपेंद्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नेगी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि 15 दिन पहले जिला खेल अधिकारी भी कमरे में मृत मिले थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…