देश-विदेश

आनंद शुक्ला हत्या साजिश केस: पुलिस और एसओजी ने पांच साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार

चित्रकूट:- पूर्व भाजपा विधायक आनंद शुक्ला व मानिकपुर थानाक्षेत्र के बैलोहन का पुरवा गांव निवासी राजेंद्र द्विवेदी की हत्या की साजिश रचने के पांच आरोपियों को पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल व 1340 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसमें खास बात है कि एक आरोपी भाजपा नेता और एक पूर्व चेयरमैन का पुत्र है।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र के बैलोहन का पुरवा गांव निवासी राजेंद्र द्विवेदी ने दी तहरीर में बताया था कि उनके साथ पूर्व भाजपा विधायक आनंद शुक्ला की हत्या की साजिश रची जा रही है। जिसका कुछ दिनों पहले ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बैलोहन का पुरवा निवासी महेश द्विवेदी, अर्जुनपुर थाना राजापुर निवासी धीर सिंह उर्फ धीरु, मोहनपुर मजरा खंडेहा थाना मऊ निवासी प्रमोद कुमार पटेल उर्फ गोलू मामा, मऊगुरदरी थाना मनिकपुर निवासी नफीस मोहम्मद, शास्त्रीनगर थाना मानिकपुर निवासी अशरफ उर्फ मानू को सरैंया रोड स्थित पार्क के गेट के सामने से सुबह गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है।
इन्हीं आरेापियों में महेश द्विवेदी को सरैंया का एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया गया है। बताया गया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राजेंद्र का महेश पारिवारिक रिश्ते से भाई लगता है। दूसरा अशरफ मानिकपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे गुलशेर अहमद का पुत्र है। एक आरोपी धीर सिंह को अपना दल का नेता बताया गया है। इस मामले में सीओ ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है। भाजपा के पूर्व विधायक आनंद की शिकायत पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने दो टीमें गठित कर जांच शुरू कराई थी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago