उत्तराखण्ड

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में बाजपुर युवाओं में रोष

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में भी रोष है। बीती देर शाम ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में सैकडों युवा भगत सिंह चौक एकजुट हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला श्रद्धाजंलि दी। वहीं युवओं ने कहा पंजाब सरकार को पता था कि उनकी जान को खतरा है फिर भी उनकी सुरक्षा घटा दी गई। इसके लिए सीधे सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार है। जिसके चलते उनकी हत्या सोची समझी साजिश का परिणाम है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई।

इस दौरान युवाओं ने सिद्धू तेरी सोच पर पहरा देंगे ठोक कर, नारा जोर जोर से लगाया। तो पंजाब सरकार के खिलाफ भी युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मंजीत सिंह मंग्गा,आदित्य चानना, हरप्रीत सिंह, हषदीप सिंह, ओम संधू, अनमोल, गोपी, अमर संधू, राजन, पारस, कीर्ति, हरविन्दर, प्रभदीप, लक्की आदि शामिल थे।

क्या साजिश है सिद्धू मूसेवाला हत्या ?

बीते दिन पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। उन पर मानसा के जवाहर के गांव में अज्ञात हमलावरों ने करीब 30 गोलियां मारी। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या की जिम्‍मेदारी लारेंस बिश्‍नोई ग्रुप के कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। मूसेवाला का मैनेजर शगनप्रीत का नाम शिअद नेता विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में आया था। यह घटना उसी की प्रतिक्रिया मानी जा रही है। भावरा ने कहा कि मूसेवाला जब अपने घर से निकले तब रास्ते में दो-दो गाड़ी आगे और पीछे से आईं और इनकी गाड़ी पर फायरिंग की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago