देहरादून : देहरादून के एसजीआरआर विवि में धरना दे रहे छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया है। सोमवार को एक ने विवि की छत से कूदकर जान देने की धमकी तक दे दी। छात्र का कहना है कि विवि की ओर से छात्रों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाएं, वरना वह अपनी जान दे देगा। बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर कई छात्र विश्वविद्यालय में धरना दे रहे हैं। रविवार को 30 छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, प्रबंधन का आरोप है कि ये छात्र गैर वाजिब मांगों को लेकर धरना देते हुए विवि पर तमाम तरह के दबाव बना रहे थे। इसके साथ ही इन छात्रों पीजी कॉलेज में परीक्षा में भी बाधा डाली है।
इस आधार पर पुलिस ने बलवा, मानहानि और रंगदारी के आरोप में दो मुकदमे छात्रों पर दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि न्यायालय ने विवि परिसर में 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस स्थान पर अब किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, इसके बाद छात्रों ने अब आंदोलन और तेज कर कर दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…