उत्तराखण्ड

भूस्खलन के बीच बाल-बाल बचे अनिल बलूनी, वक्त रहते गाड़ी से कूदकर बचाई जान

गोपेश्वर:- उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बच गए जब बद्रीनाथ हाईवे पर अचानक पहाड़ भरभराकर गिर गया। वे उस समय भूस्खलन पीड़ितों से मिलने जा रहे थे और खतरे को भांपते ही अपनी गाड़ी से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर तेजी से भागे। सांसद ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है।

बता दें कि बदरीनाथ हाइवे पर मानसून के दौरान इस बार नया भूस्लखन जोन कर्णप्रयाग व नंदप्रयाग के पास बीच उमटा में उभरा है। इस भूस्खलन जोन में हाइवे पर बार बार भूस्खलन के चलते बाधित होने से खासी दिक्कतें हुई थी। अब भूस्खलन जोन से लगे आरसीसी पुल के एक छोर पर सड़क धंसने से पुल की नींव खोखली हो गई है। स्थिति यह है कि फिलहाल यहां पर वनवे में ट्रेफिक संचालित हो रहा है।

नाले में पुल के नीचे भूस्खलन का मलबा भरा पड़ा है अगर नाले में पहाडियों से पानी का जलस्तर बढा तो बड़ी मुसीबत सामने आ सकती है। कर्णप्रयाग से बदरीनाथ की ओर तीन किमी उमटा में इस बार नया भूस्खलन जोन उभरा है। जो दो सौ मीटर क्षेत्र में विस्तार ले चुका है। इस भूस्खलन जोन में मानसून के दौरान प्रतिदिन हाइवे बाधित किया।

खास बात तो यह है कि एनएच द्वारा भारी संसाधनों के बाद भी हाइवे सुचारु करने में दिक्कतें हुई यही कारण रहा कि जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी द्वारा एनएच के अधिकारियों पर आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। अब मानसून थमने के बाद भूस्खलन जोन के एक छोर पर नाले में बने आरसीसी पुलिया के बदरीनाथ की ओर का एबेडबमेंट से लगा हाइवे धंस गया है।

स्थिति यह है कि पुल के एबेडमेंट सहित सड़क के नीचे खोखला हो गया है। हाइवे पर वनवे में यातायात सुचारु किया गया है। लेकिन यह जुगाड़ किसी दिन बड़ी मुसीबत को सामने ला सकता है। फिलहाल एनएच स्थाई ट्रीटमेंट को लेकर कार्ययोजना बना रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago