उत्तराखण्ड

पशुपालन मंत्री ने बालावाला में नये पशु चिकित्सालय भवन आवास का किया भूमि पूजन

देहरादून:  पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु चिकित्सालय के नये मुख्य भवन व आवासीय भवनों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बालावाला की जनता को नये भवन स्वीकृति की बधाई देते हुये कहा की चिकित्सालय का भवन बनने से पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सेवायें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड में पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज पशु चिकित्सालय बालावाला में आयोजित एक कार्यक्रम में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पशुपालकों की हर समस्या का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है।

निदेशक पशुपालन डॉ प्रेम कुमार ने कहा पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को “डोर टू डोर” सेवायें दी जा रही है। प्रदेश में जीर्ण शीर्ण पड़े पशु चिकित्सालयों का नवनिर्माण किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्यासागर कापडी नें कहा कि देहरादून में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को बेहतर पशु सेवाओं के साथ साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उक्त भवन 223.08 लाख रूपये की लागत से बनेगा। जिसके बाद कर्मियों के आवासीय भवन भी बनाये जायेगें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ कैलाश उनियाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में शरीक होने वाले सभी अतिथियों का पशुपालन विभाग की ओर से माल्यार्पण और स्मृति-चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सालय बालावाला के पशु चिकित्साधिकारी डॉ भूपेंद्र बिष्ट, भवन निर्माण ऐंजेसी उत्तराखंड पेयजल निगम निर्माण इकाई विकासनगर के परियोजना प्रबंधक इंजीनियर सी. पी .एस. रावत, सहायक अभियंता इंजीनियर सुभाष भट्ट, अपर सहायक अभिंयता इंजीनियर प्रकाश जोशी, पार्षद प्रशांत खरोला, पार्षद जगदीश सेमवाल, पार्षद रवि गुसाईं, पार्षद स्वाति डोभाल, अशोक पंवार, नरेंद्र बिष्ट, विनोद कुमार सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago