उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

अंकिता हत्याकांड : अंकिता भंडारी का शव पोस्टमार्टम करने के बाद एम्स प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजन जिला प्रशासन के सहयोग से शव को लेकर श्रीनगर की ओर रवाना हो गए हैं। बता दें कि पोस्टमार्टम के दौरान एम्स में कांग्रेसियों के नेतृत्व में लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस को लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।

                                     अंकिता भंडारी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा,

लोगों की भीड़ एंबुलेंस के आगे लेटती हुई नजर आई।  भीड़ ने हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझते हुए भी नजर आए। सुबह से शाम तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एम्स में जहां जनपद पौड़ी गढ़वाल के पुलिस कप्तान यशवंत सिंह चौहान मौजूद रहे। वहीं जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने भी स्थिति पर अपनी नजर बनाए रखी। डोईवाला रानीपोखरी रायवाला ऋषिकेश क्षेत्रों से पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। खुद एसपी देहात कमलेश उपाध्याय पूरे स्थिति पर अपनी नजर रखती हुई दिखाई दिए। पल-पल की खबर जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम तक पहुंचाते हुए भी अधिकारी दिखाई दिए। एसडीएम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स प्रशासन पौड़ी जिला प्रशासन को भेजेगा। फिलहाल परिजन अंकिता का शव लेकर श्रीनगर की ओर रवाना हो गए हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago