उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की मजबूती का ऐलान, यात्रियों की सुरक्षा में बढ़ोतरी

उत्तराखंड:-  चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एसओपी जारी की है। डीजीपी ने स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 36 रेलवे स्टेशन हैं। स्टेशनों पर हर दिन करीब 172 रेल गाड़ियों का संचालन होता है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर माॅक ड्रिल कराई जाए। रेलवे स्टेशनों पर किसी भी घटना की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांस टीम अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ, रेलवे, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय रखा जाए।

पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को अफवाहों का आगाह किया जाए। किसी भी घटना की स्थिति में घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर घायलों को तत्काल नजदीक अस्पताल पहुंचाया जाए। साथ ही घटना और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की जाए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago