उत्तराखण्ड

अपोलो कैंसर सेंटरों ने 8 कैंसर पीड़ितों को उत्तराखंड में 11,830 फीट की ऊंचाई फतह करने में समर्थ बनाया

देहरादून: 9 जून 2022 देश के विभिन्न हिस्सों के आठ कैंसर पीड़ितों ने 4 जून 2022 को 11,830 फीट की ऊंचाई पर चढ़ाई करने के लिए हरे-भरे घास के मैदानों और समृद्ध प्राकृतिक छटा के साथ यात्रा करते हुए देहरादून से उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल की रोमांचक यात्रा के लिए प्रस्थान किया।

भारत का सर्वश्रेष्ठ कैंसर अस्पताल और विश्व के सर्वोत्तम में से एक अपोलो कैंसर सेंटर की एक पहल – ‘शिखर से शिखर तक – कैंसर पर विजय’ – में जीवन के लिए अटूट जुनून और उत्साह से प्रेरित, उन लोगों ने भागीदारी की। कैंसर पीड़ितों के साथ पांच दिनों की पैदल यात्रा कैंसर पीड़ितों के इलाज के बाद सही जानकारी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सकारात्मक जीवन के बारे में जागरूकता फैलाने के विचार पर केन्द्रित थी।

अपोलो कैंसर सेंटर के आदर्श वाक्य – ‘कैंसर पर विजय’ पर केन्द्रित इस कार्यक्रम का आयोजन न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कैंसर पर विजय प्राप्त करने के तथ्य पर जोर देने के लिए किया गया था। सबसे कम उम्र की पीड़ित 24 साल की महिला से लेकर सत्तर साल की सबसे वृद्ध इस कार्यक्रम की प्रतिभागी थी, कैंसर से बचे इन लोगों ने न केवल कैंसर के भय पर विजय प्राप्त की है बल्कि इससे आगे भी निकल गये हैं।

इस यात्रा वृत्तान्त को अपोलो कैंसर सेंटर से साझा करते हुए, पुणे निवासी और कैंसर पीड़ित सुश्रुत करपे ने बताया, “मैं एक जोशीला फोटोग्राफर हूँ, मेरे काम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है. मैं एक प्रसिद्द बहुदेशीय कंपनी में डिजाईन प्रमुख के पद पर काम करता हूँ, 26 साल की उम्र में मेरी सगाई के ठीक बाद मुझे पेट के कैंसर का पता चला था. अपोलो में आने के पहले मैंने 10 डॉक्टरों से परामर्श किया था. अपोलो कैंसर सेंटर के डॉक्टरों ने मुझमें आवश्यक विश्वास पैदा किया।

मेरी जिंदगी थम गयी थी, घूमने की सारी योजनाएं और शादी सहित दूसरी चीजें स्थगित करते हुए मैं पूरे साल भर इलाजरत रहा. इलाज के दौरान मैं जीवन के एक अलग दृष्टिकोण से रुबरु हुआ क्योंकि मैंने सही समय या सही क्षण की प्रतीक्षा करनी बंद कर दी थी. मैंने खुद से वादा किया था, कि अब से मैं जब चाहूं अपना पल खुद ही बना लूंगा। इसके कारण कई चीजों के बारे में मेरी सोच सकारात्मक हो गयी और जीवन के सभी संभव पहलु के प्रति इसने मुझे आशावादी बना दिया. इसी के कारण मैंने कैंसर से लड़ने वाले उन सभी योद्धाओं के लिए एक उदाहरण बनने का फैसला लिया. कैंसर से पीड़ित होने का विचार कैंसर होने से ज्यादा घातक है।

सर्वप्रथम, आपको कैंसर को दिमागी रूप से हराने की आवश्यकता है, तत्पश्चात शारीरिक रूप से भुवनेश्वर निवासी और कैंसर पीड़िता स्वागतिका आचार्य ने अपोलो कैंसर सेंटर के साथ अपनी यात्रा को साझा करते हुए बताया, “हम हमेशा ये सोचते हैं कि समस्याएं हमसे ज्यादा बड़ी हैं लेकिन जब हम साहस करते हैं, हम अपनी समस्याओं से ज्यादा बड़े हो जाते हैं. मैं हमेशा से साहसिक यात्राओं के प्रति बेहद उत्साहित रही हूँ और दयारु बुग्याल की इस कठिन यात्रा के बाद मैं यह महसूस करती हूँ कि कैंसर हमारी जिंदगी का मात्र एक हिस्सा है और इसके बाद खोज करने के लिए बहुत कुछ है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago