उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर 13 फरवरी से होंगे आवेदन

उत्तराखंड:- स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने उक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। वर्षवार मेरिट के आधार पर जिलावार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि चार मार्च तय की गई है।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें 299 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। जबकि 17 पद एससी, 11 पद एसटी, 26 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं।

इन पदों के लिए 13 फरवरी से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। एएनएम पदों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से निर्धारित शैक्षिक अर्हता, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स, उत्तराखंड नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट http://www.ukmssb.org पर आवेदन किया जाएगा। चार मार्च शाम पांच बजे तक वेबसाइट आवेदन के लिए खुली रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago