देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश में 6,692 शिक्षा विभाग की आउटसोर्स भर्तियों के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

हिमाचल प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में 6,692 आउटसोर्स भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाइलेट कंपनी के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में 6202 आया, 124 योग शिक्षक और 227 स्पेशल एजुकेटर भर्ती होंगे। योग शिक्षकों को 6,789 रुपये मानदेय दिया जाएगा। कैरियर गाइडेंस काउंसलरों के भी 124 पद भरे जाएंगे, इन्हें 17,068 मानदेय दिया जाएगा। पार्ट टाइम आधार पर भर्ती किए जाने वाली आया को प्रतिमाह 4,075 रुपये मानदेय मिलेगा। प्राइमरी और अपर प्राइमरी में नियुक्त किए जाने वाले स्पेशल एजुकेटर के 193 पद भरे जाएंगे। इन्हें 16385 रुपए मानदेय मिलेगा।

सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में भर्ती किए जाने वाले 34 स्पेशल एजुकेटरों को 20,469 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागों में जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पद भरे जाएंगे। इन्हें 30,000 रुपये और ई डिस्टि्रक मैनेजर के तीन पद भरे जाएंगे, जिन्हें इन्हें 32,490 वेतन मिलेगा। योग शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षा स्नातक रखी गई है। इसके अलावा योग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

कॅरिअर गाइडेंस काउंसलर के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा और एमए या एमएड अनिवार्य शिक्षा रहेगी। पार्ट टाइम आया की भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकेंगे। स्थानीय पंचायत या स्थानीय नगर निकाय के अभ्यर्थियों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी। स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी और अपर प्राइमरी की भर्ती के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास अनिवार्य शिक्षा रखी गई है। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन स्पेशल एजुकेशन का कोर्स भी होना चाहिए। सेकेंडरी और अपर सेकेंडरी में भर्ती किए जाने वाले स्पेशल एजुकेटर के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंकों की शर्त लगाई गई है। इसके अलावा स्पेशल एजुकेशन में बीएड भी होनी चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago