देश-विदेश

नवादा में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी, नीतीश कुमार ने दी करोड़ों रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर नवादा पहुंचे हैं। उन्होंने नवादावासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं सौगत दी। इसके लिए पहले ही 112 शिलापट्ट स्थापित किए गए थे। और, 70 स्थलों का निरीक्षण किया गया था। रजौली के करिगांव में सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी विभाग और जीविका दीदियों के काम से जुड़े स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवादा जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसा हमने पहले बता दिया है कि “नवादा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” का निर्माण कराया जायेगा। इसके जमीन चिहिन्त करने हेतु शीघ्र ही पटना से टीम भेजी जायेगी। वहीं इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त नवादा जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।

आइए जानते हैं नवादा के लिए सीएम नीतीश् कुमार ने क्या-क्या घोषणाएं की…

रजौली के रोह एवं गोविन्दपुर प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क पर सकरी नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा।

हिसुआ-नवादा-जमुई राज्य उच्च पथ (State Highway-08) पर नवादा बाईपास जिसमें एक आर.ओ.बी. भी शामिल है का निर्माण किया जायेगा।

नवादा जिले में बहुद्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।

पकड़ीबरावां अंचल के कचना मौजा में ग्रिड सब-स्टेशन का निर्माण कराया जायेगा।

रजौली अनुमंडल में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

नवादा नगर परिषद् के कुल 44 वार्डों में से छूटे 27 वार्ड में गंगाजल आपूर्ति की जायेगी।

नवादा जिले में रजौली, हिसुआ, नरहट, गोबिन्दपुर, सिरदल्ला एवं अकबरपुर प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।

नवादा में रजौली में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा।

नगर पंचायत, रजौली में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जायेगा।

नवादा शहर में सिटी सर्विलांस हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी।

अपनी इस यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिला के लिए कई सौगात दिए। सबसे पहले वह गोविंदपुर प्रखंड के महावारा गांव पहुंचे। यहां जदयू नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने गोविंदपुर प्रखंड के महावारा गांव के लिए सकरी नदी पर पुल का शिलान्यास किया। इसके बाद रजौली में डिग्री कॉलेज के शिलान्यास किया। साथ ही साथ 104 अलग-अलग विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अकबरपुर दौरे के दौरान खेल मैदान का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा नवादा सदर प्रखंड के नहर पर बाइपास और नए सर्किट हाउस का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और कई दिशा निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago