उत्तराखण्ड

केंद्र सरकार से उत्तराखंड में नई बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड के लिए मिली 2600 करोड़ रूपये की स्वीकृति

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में नई बिजली लाइनों, सब स्टेशनों का निर्माण और बिजली लाइनों को अंडर ग्राउंड करने के लिए 2600 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। आरडीएसएस योजना के तहत दिए जाने वाले इस बजट को केंद्र ने बिना किसी कटौती के हरी झंडी दी है इस मंजूरी के माना जा रहा है कि राज्य की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि नई दिल्ली में रीजनल पावर कमेटी की बैठक में पेश किए गए राज्य के प्रोजेक्ट को बिना किसी कटौती के मंजूरी दी गई है।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड क़ो दी बड़ी सौगात

इस योजना में बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए एबी केबिल बिछाई जाएंगी। लो वोल्टेज वाले 33 केवी, 11 केवी की लाइनों और ट्रांस ऐप पर पढ़े की क्षमता बढ़ाई जाएंगी। नई बिजली लाइनों का विस्तार होगा। सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ेगी सुंदरम ने बताया कि बिजली सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, हल्द्वानी, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में सब स्टेशनों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी।

हल्द्वानी शहर में बिजली लाइनों को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। सुंदरम ने बताया कि आरडीएसएस योजना को लेकर राज्य की ओर से उठाए गए कदमों से केंद्र पूरी तरह संतुष्ट है। सचिव ऊर्जा, आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, आरडीएसएस योजना में केंद्र सरकार उत्तराखंड की प्रगति से पूरी तरह संतुष्ट है। राज्य के बजट में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई। न ही बजट रोका गया। अब पूरा फोकस इस योजना को तेजी के साथ पूरा करने और इसके जरिए पावर सप्लाई सिस्टम को सुधारने पर रहेगा।

आरडीएसएस योजना में एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर सिस्टम के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 16 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके लिए केंद्र के स्तर से 22 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। शेष बजट स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी को अपने स्तर पर खर्च करना होगा। मीटर लगाने ऐप पर 1 बिलिंग सिस्टम विकसित करने के साथ ह मोबाइल एप भी विकसित करना होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago