उत्तर प्रदेश

पुष्टाहार की कालाबाजारी के आरोपी प्रवीण अग्रवाल की गिरफ्तारी, योगी सरकार की सख्ती का असर

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को मुफ्त में बंटने वाले पुष्टाहार की कालाबाजारी के मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को फरार गोदाम मालिक प्रवीन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को मिलने वाला खाद्यान्न खुले बाजार में बेचा जाता है। बिजलीघर से खाद्यान्न को बोली लग लगाकर खरीद होती है। जानकारी मिली है कि 30 प्रतिशत ही लाभार्थियों को पुष्टाहार पहुंच पा रहा है। दोगुने से ज्यादा के मुनाफे के लिए में खाद्यान्न कालाबाजारी हो रही है।

नाई की मंडी स्थित कटरा हाथीशाह, डेरा सरस के रहने वाले प्रवीण अग्रवाल के घर पर 27 सितंबर को छापेमारी की गई थी। आरोपी के घर में अवैध गोदाम पकड़ा गया था। जहां आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाला खाद्यान्न को रखा गया था। गोदाम से ही खाद्यान्न की बिक्री की जाती थी। 700 किलोग्राम चना दाल की बोरियां, 327 लीटर रिफाइंड ऑयल मिला था। मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने नाई की मंडी के अलावा आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी। रिश्तेदार और परिचितों से जानकारी जुटाई। बुधवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी आटा चक्की है। वह आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को मिलने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी में शामिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नैफेड की ओर से पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। तीन महीने में खाद्यान्न एक बार आता है। इसके लिए आंगनबाड़ी संचालिका खाद्यान्न लेने बिजलीघर पर आती हैं। इसी दिन खरीदार भी पहुंच जाते हैं। बोली लगाई जाती है। बाजार से कम कीमत पर खाद्यान्न मिल जाता है। प्रवीन भी पहुंच जाता था। वह बड़ी मात्रा में खाद्यान्न को खरीदता था। उन्हें बिक्री पर दोगुना से अधिक का मुनाफा होता है। प्रवीन अग्रवाल का कहना है कि वह कुछ लोगों के कहने पर दो बार से खाद्यान्न लेने गया था। सरकार खाद्यान्न में से 30 प्रतिशत ही लाभार्थियों को मिल पाता है।

खाद्यान्न की कालाबाजारी यूं ही नहीं की जा रही है। इसके पीछे पूरा खेल मुनाफे का है। व्यापारी कम दर में माल खरीदकर लाते हैं। इसके बाद उसे बाजार भाव पर बेच दिया जाता है। बाजार में भी माल खपाने के लिए अलग से लोग लगे हुए हैं।  प्रवीन अग्रवाल ने भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। यह भी बताया कि रिफाइंड के एक कार्टन पर 500 से 700 रुपये तक बच जाते हैं। इस लालच में ही वो आराम से माल खरीद रहा था। इसके अलावा चने की दाल पर अच्छा फायदा होता है। पुलिस ने नाई की मंडी इलाके की कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुधवार को पूछताछ की। उनसे खाद्यान्न के वितरण के बारे में जानकारी ली गई। उनसे पता किया जा रहा है कि खाद्यान्न कैसे और कहां से लेकर आते हैं। इसके बाद कहां रखा जाता है। खाद्यान्न की कालाबाजारी में और कितने लोग शामिल हैं। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago