राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा, भाजपा ने किया विरोध

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों में घमासान मचा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की।  इस पर मंगलवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया गया है।

दिल्ली भाजपा के ‘एक्स’ पर जारी पोस्टर में अरविंद केजरीवाल रुद्राक्ष की माला के साथ ही फूलों की माला भी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- चुनावी हिंदू। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में घंटियां दिख रही हैं। पोस्टर में नीचे लिखा है- “मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा”, “पुजारियों का सम्मान मेरा चुनावी दिखावा”, “सनातक धर्म का मैंने हमेशा मजाक उड़ाया”।

इसके अलावा, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टर के साथ में भाजपा ने चुनावी हिंदू केजरीवाल कहते हुए लिखा “जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे” “जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले” “जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही” उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?

आपको बता दें कि सोमवार को आम आदमी पार्टी ने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये देने का वादा किया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर में पुजारियों का पंजीकरण की शुरूआत करेंगे। दिल्ली में पहले से ही महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवादों में चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए पुजारी-ग्रंथी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो हर माह 18 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस राशि को वेतन या तनख्वाह नहीं कहूंगा, लेकिन आज इस योजना के जरिए हम पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा कर रहे हैं। सरकार बनने पर लगभग 18 हजार रुपये महीना सम्मान राशि दी जाएगी।
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान व संजीवनी योजना को पुलिस भेजकर, फर्जी केस कर रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक पुजारी हमारे सुख-दुख सब में काम आता है। सदियों से हमारी परंपराओं, हमारे रीति रिवाजों और संस्कारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है। यह देश में पहली बार हो रहा है। आज तक किसी भी पार्टी और सरकार ने ऐसा नहीं किया।
केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने संजीवनी योजना रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाए। इसी तरह पुजारियों और ग्रंथियों की योजना को रोकने की कोशिश ना करें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago