गुरुग्राम- साइबर सिटी स्थित मातृ वन अभियान के तहत शनिवार को एक विशेष पर्यावरणीय पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने भाग लिया और मातृ स्वरूपा को समर्पित पौधे लगाए।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को जागरूकता के रूप में जोड़ना है।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुग्राम में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसके साथ ही, लेपर्ड ट्रेन (Leopard Trail) का भी अवलोकन किया गया, जो क्षेत्र की जैव विविधता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…