पिथौरागढ़:- 20 हजार से अधिक की आबादी को जोड़ने वाली मड़मानले-कठपतिया सड़क बदहाल है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क ठीक करने की मांग की है। कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ आगमन पर नगर की सड़कों पर डामरीकरण किया गया था। अब नगर की सड़कों पर दोबारा हॉटमिक्स किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पांडेय का कहना है कि नगर में करोड़ों की लागत से कुछ माह पूर्व डामरीकरण किया गया। अब दोबारा उन्हीं सड़कों पर डामरीकरण किया जा रहा है। लोनिवि ग्रामीण सड़कों की दशा सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मड़मानले-कठपतिया सड़क सहित अन्य ग्रामीण सड़कें काफी बदहाल हो चुकी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…