उत्तराखण्ड

आज से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र, सवालों की बौछार के लिए तैयार विपक्ष

देहरादून:- आज से उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है।  जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक तरफ जहां सरकार इस सत्र में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को विधेयक के रूप में पेश करने जा रही है तो वहीं विपक्ष भी अपने मुद्दों के साथ तैयार है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि इस बार विधानसभा सत्र में पार्टी उत्तराखंड से जुड़े तमाम अहम विषयों को उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के आरोपी हाकम सिंह का बाहर आ जाना, केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत का मामला, अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी का नाम सामने न आना, यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, पटवारी पेपर लीक मामला, जोशीमठ भूधंसाव, सिलक्यारा टनल हादसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिसको लेकर इस बार सदन में विपक्ष इन तमाम मुद्दों को उठाएगा।

करन माहरा का कहना है कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के 120 किलोमीटर ट्रैक में करीब 80 किलोमीटर रेल लाइन टनल के अंदर से जा रही है। कांग्रेस की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर इसका जियोलॉजिकल सर्वे कराकर भू वैज्ञानिकों से बातचीत किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई काम नहीं किया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इसी तरह सिलक्यारा टनल में में भी बगैर रिपोर्ट आए दोबारा काम शुरू कर दिया गया है। जिला विकास प्राधिकरणों की तरफ से तुगलकी फरमान जारी किए जाते रहे हैं। उससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस इन विषयों को भी विधानसभा सत्र में उठाने जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago