उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्र फोटोग्राफर पत्रकार स्व.कमल जोशी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्र फोटोग्राफर पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि पर नगर निगम टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण उपस्थित रही, कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्व.कमल जोशी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कमल जोशी को  याद करते हुए कहा कि वो एक जिंदादिल घुमक्क्ड़ व सामाजिक मुद्दों से जुड़े संवेदशनशील फोटोग्राफर थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पद्मभूषण अनिल जोशी  के परिवार की सराहना की  एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्व. कमल जोशी की फोटोग्राफी व रचनाएं आने वाली पीढीयों के लिए एक सांस्कृतिक धरोहर है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भूमेश भारती को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वर्तमान में देश में महिलाओं के संदर्भ में कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर समाज में उनकी हिस्सेदारी को मजबूत किया है। इस संदर्भ में उन्होनें रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख किया| आज महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएं पा रही हैं। उन्होनें कहा की देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना सभी के लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, डॉ शेखर पाठक, डॉ गौतम चटर्जी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ उमा भट्ट, राजीव लोचन साह, राजेश सकलानी, प्रो सुषमा, गीता गैरोला, डॉ राकेश कुमार, डॉ किरण नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago