उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने स्व. डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का किया आयोजन

हरिद्वार :  धनौरी, हरिद्वार में स्थित हरि ओम सरस्वती कॉलेज में स्वo डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही प्रतिमा का अनावरण करते हुए वार्षिक पत्रिका तेजस का विमोचन भी किया|

स्व. डॉ. तेजवीर सिंह सैनी का संपूर्ण जीवन शिक्षा व सामजिक सेवा को समर्पित रहा, उन्होंने घाड क्षेत्र में बुनियादी व उच्च शिक्षा तथा बालिका विद्यालयों की स्थापना कर समाज के पिछड़े तबके को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने जिन उद्देश्यों को लेकर स्कूल की स्थापना की थी वह सार्थक साबित हुई क्षेत्र के लिए, संस्थाओं में बालिकाएं व बालक अनवरत पठन पाठन का कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वo डॉ तेजवीर सिंह सैनी जी को उनके द्वारा समाज कल्याण में किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की| उन्होनें कहा की डॉ. तेजवीर सिंह सैनी के सपनों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के निर्माण की आधारशिला होती है। इसलिए शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो न केवल छात्रों में बौद्धिक क्षमता और कौशल का विकास करे बल्कि उनके नैतिक मूल्य और चरित्र को भी सुदृढ़ बनाये।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ दिया जाना आज के दौर में अति आवश्यक है। नैतिक शिक्षा बच्चे में नैतिकता के गुणों का विकास करती है। बच्चों को संस्कारों से जोड़ती है। उन्हें उनके कर्तव्यों का ज्ञान कराती है। परिवार, समाज, समूह के नैतिक मूल्यों को स्वीकारना तथा सामाजिक रीति – रिवाजों, परम्पराओं व धर्मों का पालन करना सिखाती है।

आचार्य महामंडलेश्वर श्री निरजंनी अखाडा, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि युवाओं के समक्ष कई क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं तथा भारत के युवाओ में इन अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता है। हमें युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है, क्योंकि वे जीवन के विविध क्षेत्रों के भावी नेतृत्वकर्ता हैं।

विधायक ममता राकेश ने कहा की शिक्षाविद स्वo डॉ तेजवीर सिंह सैनी द्वारा जलायी गयी शिक्षा की ज्योति ही आज क्षेत्र में प्रकाश पुंज बन शिक्षा का उजियाला फैला रही है। संस्थाओं के कई बच्चे आज शिक्षा के राष्ट्रीय फलक पर जगमगा रहे हैं। यह उनका शिक्षा के प्रति लगाव ही था जो आज प्रेरणा बन संस्थान के लोगों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

इस अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर निरजंनी अखाडा, स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, एस० फारूख ( हिमालया ड्रग्स), ममता राकेश ( विधायक), सुमन देवी, राजवीर सिंह, हर्ष सैनी, अदित्य सैनी, अंजना सैनी, फूल सिंह, डा० ऋषिपाल सैनी, महावीर सिंह, श्रमवीर सिंह , रणवीर सिंह, युगवीर सिंह, कुंवरपाल, धनीराम सैनी, सोमदत्त सैनी, संजीव सैनी, रोमन सैनी, अंकित सैनी, आजादवीर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago