उत्तराखंड:- उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। इसे लेकर विपक्ष ने सत्र का समय बढ़ाने की मांग की थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा उसका निर्णय सरकार लेती है। टैक्स पेयर के पैसे से सत्र चलता है।
इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए। जितना बिजनेस होता है, उस हिसाब से सरकार सत्र की अवधि तय करती है। सभी सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याएं बताएं। वहीं, इसके बाद स्पीकर ने सत्र के दाैरान सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव समेत आला अधिकारियों के साथ बैठक की।
अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…