उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधान सभा भवन, देहरादून में विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों के संग योगाभ्यास किया। इस वर्ष “मानवता के लिए योग’’ थीम को अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न आसनों के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग से मन के भीतर नकारात्मक शक्तियों के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर, मन एवं आत्मा में संतुलन स्थापित होता है, जिससे मनुष्य एकनिष्ठ, एकाग्र एवं स्थिर होता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सभी लोग योग को अपने दिनचर्या का अंग बनाए और तनावमुक्त, स्वस्थ होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जब पूरी दुनिया परेशान थी तब फिर योग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। योग के प्रयोग एवं संतुलित जीवन शैली से ही हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवाई है।

अवगत है कि विधानसभा परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की पहल पर 21 जून, 2018 से प्रत्येक माह की 21 तारीख को योगाभ्यास कार्यक्रम अनवरत जारी है जिसमें विधानसभा के कार्मिक बढ़-चढ़कर योगाभ्यास कर रहे हैं, विधानसभा के कार्मिकों का कहना है कि जब से विधानसभा में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है तभी से वह निरंतर घर पर भी योग कर रहे हैं|

इस अवसर पर योगाचार्य विपिन जोशी ने योग के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। उन्होंने बदलते मौसम के साथ योग कितना आवश्यक है, इस विषय पर बात रखते हुए उन्होंने कहा कि ध्यान, प्राणायाम, आसन की विभिन्न क्रियाएं मनुष्य को स्वस्थ रखती हैं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य स्वस्थ होगा, तभी स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।उन्होंने विधानसभा के कार्मिकों की योग से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी की शुरुआत हमारे द्वारा बरती गई अनियमितताओं से होती है। इन अनियमितताओं को नियमित योगाभ्यास से दूर किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर योगाचार्य नीरज डोभाल, योगाचार्य नीलम रावत, योगाचार्य सविता उपाध्याय, विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, संयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, उप सचिव नरेंद्र रावत, उपसचिव हेम पंत, वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, मुख्य प्रतिवेदक हेम गुरुरानी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे|

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago