उत्तराखण्ड

पुरोला के आपदा प्रभावितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए सचिव और आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पुरोला:-  सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा और सचिव मुख्यमंत्री तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय ने पुरोला तहसील के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। आपदा प्रभावितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए सचिव और आयुक्त ने अधिकारियों को आपदा राहत के कार्यों को तत्परता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि आपदा पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाना और प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा के कामों में लापरवाही और गड़बड़ी पाये जाने पर सबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आपदा सचिव सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा व आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में त्वरित राहत कार्य करने व कार्यों में गुणवत्ता बनाये रखने को लेकर कड़े निर्देश दिए।

सोमवार को पुरोला आपदा प्रभावित क्षेत्रों के सर्वेक्षण पर आए गढ़वाल आयुक्त तथा सचिव आपदा प्रबंधन ने कुमोला रोड, छाड़ा खड्ड सहित कोर्ट रोड, कमल नदी, मालगड़ के समीपवर्ती क्षेत्रों का स्थलीय सर्वेक्षण कर भूस्खलन एवं मलवा आने के कारण सड़कों, मकानों और दुकानों तथा अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर खतरे की जद में आये भवनों को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने सहित भूस्खलन व बाढ से सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago