उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को रक्तदान अमृत महोत्सव में मिला दूसरा स्थान

देहरादून:  देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2022 से 01 अक्टूबर 2022 तक आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को रक्तदाता पंजीकरण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के रक्त संचरण परिषद प्रभाग के सौजन्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा 1 अक्टूबर को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एम्स, दिल्ली में उत्तराखंड राज्य को सम्मानित किया जाएगा।  राज्य की ओर से यह सम्मान डॉ आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा ग्रहण किया जाएगा।

आपको बता दें 17 सितंबर से सभी जनपदों में रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदाताओं का रक्तकोष पोर्टल में रजिस्टर किया गया, ताकि आवश्यकता अनुसार रक्तदाताओं के साथ संपर्क किया जा सके। साथ ही इच्छुक व्यक्तियों ने रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों तथा रक्तकोष में रजिस्टर करने वाले व्यक्तियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र ई-रक्तकोष पोर्टल से प्राप्त हुए।

रक्तदान अमृत महोत्सव की उपलब्धि पर डॉ आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि रक्तदाता पंजीकरण कराने में राज्य एवं जनपद स्तर में समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके लिए भारत सरकार सम्मानित कर रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago