कांग्रेस गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने एश्ले हाल स्थित राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें चंपावत चुनाव में भाजपा पर उनके द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए । दसौनी के अनुसार चुनाव से पहले 22 मई को मुख्यमंत्री ने अपने चहीते जिलाधिकारी और अपरजिलाधिकारी का तबादला चंपावत में करवा दिया , यहां तक कि मोटरसाइकिल रैली निकाल कर , कैंची धाम में पूजा कर उत्तराखंड की ऑफिशियल साइट पर अपलोड करवा कर , चुनाव गतिमान होने पर चंपावत के लिए लुभावनी घोषणा कर और भाजपा सिंबल पहन कर मतदान करने से मुख्यमंत्री धामी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है ।साथ ही कांग्रेस का आरोप है की मतदान के दिन उनके एजेंट को 50 से ज्यादा बूथों पर एंट्री नहीं दी गई जिसे की अब कांग्रेस गुंडई का नाम दे रही है , साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया है को सार्वजनिक मंचों से कमज़ोर प्रत्याशी कहकर व बलि का बकरा कहकर मात्र शक्ति का अपमान किया गया है ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…