उत्तराखण्ड

यमुनोत्री धाम के कपाट खोलेने का निकाला शुभ मुहूर्त

जनपद उत्तरकाशी में नवरात्रि के छठवें दिन यमुना जन्म उत्सव के मौके पर पुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला. यमुनोत्री धाम के कपाट 3 मई को दोपहर 12:15 पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इस घोषणा के साथ ही उत्तराखंड स्थित चारों धामों का शेड्यूल आ गया है. इससे पहले बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीखें आ चुकी हैं. उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग ज़िलों समेत अन्य जनपदों में भी चार धाम यात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही हैं।

यमुनोत्री धाम को कर्क लग्न, रो​हिणी नक्षत्र, अभिजीत मुहर्त, अमृत बेला और अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाने का निर्णय लिया गया है. पुरोहितों ने आज 7 अप्रैल को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर यह मुहूर्त निकाला. माँ यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 8.30 बजे यमुनोत्री धाम के लिए शनिदेव की डोली के साथ रवाना होगी. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकलने के बाद पूरे जनपद में उत्साह दिख रहा है।

अगर बात पिछले 2 सालों की करें तो कोरोना महामारी का खासा असर देखने मिला है. कोविड नियमों के तहत कुछ समय के लिए ही चारधाम यात्रा का संचालन हो पाया. साल 2019 की बात करें तो 12 लाख तीर्थयात्री केवल बदरीनाथ धाम की यात्रा करने आए थे तो वहीं चारों धामों में मिलाकर तकरीबन 35 से 36 लाख यात्री पहुंचे थे. वहीं, साल 2020 और 21 में कोरोना महामारी ने चारधाम यात्रा को पटरी से उतार दिया था.

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago