मथुरा :- मथुरा में भाजपा इस बार संगठन के चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि बाहरी व दागी इस बार मंडल व जिलाध्यक्ष न बनने पाएं। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब मंडल अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 9 मंडलों में 12 से 15 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। सोमवार को तीन मंडलों पर भी कार्यकर्ता नामांकन करेंगे।
सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा में संगठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। अब 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर, मधुवन, धौलीप्याऊ, कृष्णानगर, होलीगेट, उसपार, राधाकुंड, सतोहा और मगोर्रा मंडल में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। प्रत्येक मंडल पर करीब 12 से 15 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है।
सोमवार को भी छीटकीरा, गोवर्धन और वृंदावन मंडल पर नामांकन प्रक्रिया होगी। सभी 12 मंडलों पर 21 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों को चुनाव होना है। ऐसे में कार्यकर्ता उच्च पदाधिकारियों से सांठगांठ करने में जुट गए हैं। होलीगेट मंडल के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल, श्याम शर्मा समेत अन्य और देहात के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल मंडल में मंडल अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को भी उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…