उत्तराखण्ड

बाबा नीब करौरी के धाम कैंची: श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेलीकाप्टर सेवा का ऐलान

बाबा नीब करौरी के धाम कैंची में 15 जून को स्थापना दिवस पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसे लेकर प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। पहली बार श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा रहेगी।

यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ती है तो पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार होगा। उसके बाद हायर सेंटर ले जाने के लिए हेलीकाप्टर का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग से हेली सेवा मांगी गई है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सफाई दुरुस्त रखने को भवाली से कैंची तक हर सौ मीटर में पर्यावरण मित्र रहेंगे।

सोमवार को नैनीताल क्लब में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि हेली सेवा केवल गंभीर स्थिति में ही प्रयोग होगी। भवाली और गरमपानी से शटल सेवा के लिए करीब 100 से अधिक बसों व 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। भवाली की पार्किंग फुल होने की स्थिति पर भीमताल, हल्द्वानी से शटल सेवा चलेगी।

एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है। मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरीकेड लगाए गए हैं। बैठक में डीआइजी डा. योगेंद्र रावत, अपर आयुक्त जीवन सिंह नागन्याल, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार, जिला पंचायत के एएमएस पीएस बिष्ट, डा. वीके पुनेड़ा, भवाली के पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, मंदिर ट्रस्ट के प्रदीप साह, ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया व एमपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

भवाली और गरमपानी में पार्किंग के लिए 14 स्थल चिह्नित। डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन पार्क होंगे।

भवाली, भीमताल, हल्द्वानी से आने वाले वाहन नैनी बैंड बाईपास, भवाली मैदान, रानीखेत रोड पर पार्क किए जाएंगे।

नैनीताल, ज्योलीकोट से आने वाले वाहनों के लिए मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाईपास में पार्किंग व्यवस्था।

रानीखेत और अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए गरमपानी में पार्किंग का इंतजाम।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत जाने या मैदान के लिए आने वाले वाहन वाया रामगढ-क्वारब से भेजे जाएंगे।

पिथौरागढ़ की ओर आने-जाने वाले वाहन वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से भेजे जाएंगे।

मंदिर परिसर के आसपास फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक

बैठक में कोश्यां-कुटौली के एसडीएम बिपिन पंत ने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास हार्न बजाने, प्लास्टिक का प्रयोग धूमपान, तम्बाकू, इंटरनेट मीडिया, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, रील बनाने, कैंची धाम से भवाली के मध्य फड़ खोखा संचालन, कैंची धाम से भवाली के मध्य मार्ग किनारे विभिन्न संगठनों-आमजन की ओर से खाद्य एवं पेय पदार्थों का वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक में अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि इस बार मार्गों में विभिन्न संगठनों-व्यक्तियों की ओर से निश्शुल्क खाद्य एवं पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। आयुक्त ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता-संगठन, जो निश्शुल्क खाद्य-पेय पदार्थों वितरण करना चाहते हैं, पार्किंग स्थल में वितरण कर सकते हैं। पार्किंग स्थल में भक्तों के खान-पान के लिए फूड वैन आदि के अलावा बिजली की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

2022 में कैंची धाम के स्थापना दिवस पर एक लाख, 2023 में एक लाख 25 हजार श्रद्धालु आए थे। जबकि सालभर हर वीकेंड पर 15 से 20 हजार भक्त यहां पहुंच रहे हैं। इस साल 15 जून को श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। रोडवेज की ओर से अब तक करीब डेढ़ सौ बसों का इंतजाम किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago