उत्तराखण्ड

विधानसभा से सस्पेंड चल रहे सचिव मुकेश सिंगल के लिए नए साल में बुरी खबर

देहरादून:- सचिव रैंक का वेतन ले रहे सिंगल को अब संयुक्त सचिव रैंक का वेतन मिलेगा विधानसभा में बैक डोर भर्तियों में तत्कालीन सचिव सिंगल चर्चाओं में आए थे भर्तियों की जांच के लिए स्पीकर खंडूड़ी ने 4 सितंबर 2022 को पूर्व नौकरशाह डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ने विधानसभा में वर्ष 2016 के बाद हुई सभी बैक डोर भर्तियों को रद्द कर दिया था इसके साथ ही सचिव सिंगल को निलंबित करते हुए गैरसैंण समृद्ध कर दिया था सिंगल वर्ष 2004 में शोध अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे वर्ष 2021 तक वह 5 प्रमोशन पाने में कामयाब हो गए जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को 30 साल की सेवा के बाद भी दूसरे प्रमोशन के लिए तरसना पड़ता है।

सचिव मुकेश सिंगल

हद तो तब कर दी गई जब वर्ष 2021 में उन्हें दो-दो प्रमोशन दे दिए गए सिंगल अभी बाहर नहीं हुए हैं ऐसे में जब तक वे बहाल नहीं होते हैं तब तक उन्हें आधा वेतन ही मिलेगा। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमंत ने सिंगल को रिवर्ट करने की पुष्टि की है स्पीकर ऋतु खंडूरी ने सिंगल का संवर्ग भी बदल दिया है। भविष्य में उनके विधानसभा सचिव बनने के दरवाजे भी बंद हो गए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago