उत्तराखण्ड

बदरीनाथ धाम की गाडू घड़ा की रस्म हुई पूरी,कलश यात्रा रवाना

करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के लिए गाडू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा विधि-विधान और पूजा- अर्चना के बाद राज दरबार से शुरू हो गई। राज दरबार में टिहरी राजवंश की महारानी व सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रीजा सहित सुहागिन महिलाओं ने तिलों के तेल को पिरोया।  श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों ने गाडू घड़ा लेकर श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। ऋषिकेश स्थित चेला चौतराम धर्मशाला में रात्रि विश्राम के बाद वीरवार (आज) यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना होगी। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जांएगे। बुधवार को टिहरी राजवंश के नरेंद्रनगर राज दरबार में पूर्जा- अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं ने भगवान बदरीनाथ जी के अभिषेक के लिए तिलों का तेल पिरोया। राजपुरोहित पंडित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान के अभिषेक के लिए तेल पिरोने के बाद अपराह्न को टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह ने 1000 बत्तियों के साथ दिव्य आरती कर गाडू घड़ा डिमर पंचायत के सदस्यों को सौंपा।

पंडित उनियाल ने बताया कि भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तैयार तिलों के तेल में कई प्रकार की दिव्य औषधियों का भी मिश्रण किया जाता है। धार्मिक अनुष्ठान के बाद गाडू घड़ा यात्रा के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का आगाजा हो गया। गाडू घड़ा लेकर डिमरी पंचायत समिति के लोग ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।  14 अप्रैल को सुबह पूजा- पाठ और प्रसाद वितरण के बाद गाडू घड़ा यात्रा श्रीनगर से कर्णप्रयाग होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर पहुंचेगी, जंहा करीब 10 दिन यात्रा विश्राम करेगी। 24 अप्रैल को यात्रा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से निकलकर पांडुकेश्वर से गाडू घड़ा यात्रा श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। और 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट पर पूजा-पाठ के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

इस मौके पर टिहरी सांसद महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अरूण डिमरी, राकेश डिमरी, संजय डिमरी, जॉनी डिमरी, मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी, भाष्कर डिमरी, दीपक डिमरी आदि उपस्थित रहे। डिमरी धार्मिक पंचायत के सदस्यों ने बताया कि 13 अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेगी। जहां डालमिया धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago