उत्तराखण्ड

एक बार फिर बाधित हुआ छिनका के पास बदरीनाथ हाईवे, यात्रियों को रोका गया बिरही और चमोली में

चमोली;-  उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के चलते कई मार्ग अवरूध्द है, तो वहीं चमोली जिले में बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे के साथ जुड़ी हुई कई सड़के भी अवरूध्द चल रही है। जिससे बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह बंद है। साथ ही दूसरी तरफ एक बार फिर छिनका में पहाड़ी से बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे अवरूद्ध हो गया है। मार्ग खुलने तक बदरीनाथ हेमकुंड आने जाने वाले तीर्थयात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

छिनका में बदरीनाथ हाईवे खोलने का कार्य एनएचआईडीसीएल ने शुरू कर दिया था, लेकिन लगातर हो रही बारिश के चलते पहाड़ी से बोल्डरों के गिरने से मार्ग खोलने में परेशानियां आ रही है।  पुलिस ने मार्ग खुलने तक सुरक्षा को देखते हुए यात्रियों को बिरही और चमोली में रोका है।  उत्तराखंड के थराली में देऱ रात से हो रही लगातार बारिश जारी है। जिसके चलते नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं हरमनी के पास मलबा आने से कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है।बीआरओ मार्ग खोलने जुटा है। साथ ही विश्वेश्वरी पुल के समीप पहाड़ी से बड़े – बड़े बोल्डर गिर रहे है। जिसे आवाजही बंद है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago