मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम में दो दिवसीय गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से विभिन्न स्थानों से डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया। इस वर्ष पूरे यात्रा काल के दौरान नगर पंचायत द्वारा अजैविक कचरे का निस्तारण कर ₹8 लाख की आय अर्जित की गई है।
इस वर्ष पूरे यात्रा काल में नगर पंचायत बदरीनाथ ने 180.70 टन कूडे़ का संग्रहण किया। जिसमें से पंचायत की ओर से 110.97 टन कचरे का विपणन कर ₹8 लाख की आय अर्जित की गई। इसके साथ ही पंचायत की ओर से ₹29.82 लाख की आय माणा पार्किंग, ₹1.03 करोड़ ईको शुल्क, ₹28 लाख की आय हेलीकाप्टर संचालन और ₹8 लाख की आय यूसेज चार्जेज के माध्यम से की गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…