भारी बारिश के चलते बदरीनाथ यात्रा पर लगी रोक

रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में सुबह भारी बारिश हुई। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हैं, पर्वतीय जिलों में नदियां उफान पर हैं। श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 770.45 मीटर पहुंच गया है। झील से 185 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के पास पहुंच गया है।

बारिश के चलते चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। बदरीनाथ हाईवे बैनाकुली, रड़ांग बैंड, लामबगड़ नाला और खचड़ा नाले में बंद होने से फिलहाल बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा थमी है। हालांकि केदारनाथ यात्रा जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे सहित जिले के प्रमुख मोट मार्गो पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

भीमगोडा बैराज पर फिलहाल गंगा 292 के पास बह रही है, जबकि 293 गंगा का चेतावनी स्तर है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी गंगा के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। उत्तरकाशी बड़कोट में जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालु दूसरे दिन भी जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर रहे। भारी बारिश से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर छह किमी हिस्सा मलबा, बोल्डर आने से प्रभावित है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago