देहरादून;- उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार एवं दायित्वों के आवंटन की चर्चाएं चल रही है, वहीं बागेश्वर उपचुनाव के बाद लिए कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के आवंटन की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस संबंध में चर्चा हुई है।
उत्तराखंड में वर्तमान में प्रदेश मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली है। इसके अलावा सरकार ने निगम, बोर्डों में दायित्वों का आवंटन नहीं किया है। लंबे समय से धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार व दायित्व आवंटन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जब भी मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा होता है तो पार्टी में कैबिनेट विस्तार व दायित्वों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। बीते दिन हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से अलग से मुलाकात की। कयास लगाए जा रही है कि सीएम ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी। साथ ही कैबिनेट विस्तार व दायित्वों को लेकर चर्चा की। माना जा रहा है बागेश्वर उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट का विस्तार व दायित्वों का आवंटन कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…