भारत ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पीओके के 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया और पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया।
पाकिस्तान इस मार से उबर ही रहा था कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके स्वतंत्रता सेनानियों ने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तान सेनाके 14 जवानों को मार गिराया है।
बीएलए के प्रवक्ता जियंद बलोच के अनुसार, पहला हमला बोलन के माच इलाके में शोरकंद क्षेत्र में किया गया था, जहां पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया था और रिमोट कंट्रोल IED से हमला किया गया था।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के इस हमले में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इस हमले में 12 सैनिक मारे गए। मरने वालों में पाकिस्तानी सेना का स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारीक इमरान और सूबेदार उमर फारूक भी शामिल हैं।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दूसरा हमला केच जिले के कुलाग तिग्रान इलाके में किया था, जहां पाकिस्ता सेना की बम डिस्पोजल टीम को एक और रिमोट और IED ब्लास्ट में निशाना बनाया गया। इस हमले में दो और सैनिकों की मौत हो गई।
बीएलए ने अपने बयान में पाकिस्तानी सेना को ‘किराए की फौज’ बताया है और कहा है कि यह सेना कभी बंदरगाहों की रखवाली करती है, कभी कॉरिडोर की और कभी विदेशी कर्जदाताओं की सेवा में लगी रहती है।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा है कि इस तरह के हमले अब और भी ज्यादा तेजी से और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…