उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में कांवड़ यात्रियों के लिए गोमुख जाने पर रोक लगाई गई, सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

उत्तराखंड में चार दिन से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नालों ने रौद्र रूप  धारण कर लिया है। इसे देखते हुए उत्तरकाशी में जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रियों और ट्रेकिंग के लिए गोमुख जाने पर रोक लगा दी है।  गोमुख क्षेत्र में गदेरे पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल बहने से 36 कांवड़ यात्री 24 घंटे  तक फंसे रहे। इन्हें शुक्रवार शाम एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। जबकि, गुरुवार को चीड़बासा के पास गदेरे के उफान में बहे दिल्ली निवासी दो कांवड़ यात्रियों का पता नहीं चल पाया है।

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे बंद

शनिवार को भी यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया, जिसे बाद में यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।  वहीं शुक्रवार को उत्तरकाशी में बरासू बैंड के पास भूस्खलन होने से फाइबर केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जिला मुख्यालय सहित करीब 250 गांजे में चार घंटे तक संचार सेवा बाधित रही।  शुक्रवार को धरासू बैंड के निकट गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी करीब पांच घंटे अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी पहाड़ी से मलबा आने के चलते घरास बैंड से करीब एक किमी आने सात घंटे और डाबरकोट के पास चार घंटे बंद रहा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago