केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम के आनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण रोके जाने की तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है। बता दें कि बीते रविवार की सुबह से केदारनाथ धाम के लिए तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक तक रोक दिया गया था। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ और दिन के लिए धामों पर मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए पंजीकरण रोके जाने की अवधि बढ़ा दी गई है।
अपर आयुक्त प्रशासन गढ़वाल व अपर मुख्य कार्य अधिकारी चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से सिर्फ केदारनाथ धाम का पंजीकरण पंजीकरण तीन मई तक रोका का गया है। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…