उत्तर प्रदेश:- बरेली में खेत-खलिहान की 23 हजार वर्ग मीटर जमीन पर भूखंड विकसित कर अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने सीबीगंज और कैंट क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलवाया। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि थाना क्षेत्र कैंट में लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर पोशाकी लाल कश्यप, बुखारा रोड से 500 मीटर आगे लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर सुनील कुमार कॉलोनी विकसित करा रहे थे। कैंट क्षेत्र में ही ओमप्रकाश आदि ने 5000 वर्गमीटर, भूदेव कश्यप ने 3000 वर्गमीटर, संजीव मिश्रा द्वारा सीबीगंज क्षेत्र के पुरनापुर गांव (निकट बिलवा) में लगभग 6500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण करने के लिए स्थल विकास कराया गया था। मौके पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान बीडीए के एई सुनील कुमार के साथ जेई रमन अग्रवाल, अजीत कुमार साहनी, सीताराम और प्रवर्तन दल के लोग शामिल रहे। बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों को सलाह दी है कि भूखंड खरीदने से पहले बिल्डर से मानचित्र जरूर मांगे। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग व भवन निर्माण अवैध है। इसे प्राधिकरण कभी भी ध्वस्त कर सकता है।
यहां भी चल चुका है बुलडोजर
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…