उत्तर प्रदेश

बरेली: बीडीए ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

उत्तर प्रदेश:-    बरेली में खेत-खलिहान की 23 हजार वर्ग मीटर जमीन पर भूखंड विकसित कर अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने सीबीगंज और कैंट क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर बुलडोजर चलवाया। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि थाना क्षेत्र कैंट में लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर पोशाकी लाल कश्यप, बुखारा रोड से 500 मीटर आगे लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर सुनील कुमार कॉलोनी विकसित करा रहे थे। कैंट क्षेत्र में ही ओमप्रकाश आदि ने 5000 वर्गमीटर, भूदेव कश्यप ने 3000 वर्गमीटर, संजीव मिश्रा द्वारा सीबीगंज क्षेत्र के पुरनापुर गांव (निकट बिलवा) में लगभग 6500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण करने के लिए स्थल विकास कराया गया था। मौके पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।

कार्रवाई के दौरान बीडीए के एई सुनील कुमार के साथ जेई रमन अग्रवाल, अजीत कुमार साहनी, सीताराम और प्रवर्तन दल के लोग शामिल रहे। बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों को सलाह दी है कि भूखंड खरीदने से पहले बिल्डर से मानचित्र जरूर मांगे। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लॉटिंग व भवन निर्माण अवैध है। इसे प्राधिकरण कभी भी ध्वस्त कर सकता है।

यहां भी चल चुका है बुलडोजर 

  • 19 दिसंबर को रहपुरा चौधरी में अवैध तरीके से बसाई जा रहीं पांच कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चला था। यहां भी मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी बसाई जा रही थी।
  • 12 नवंबर को नकटिया नदी के किनारे पहाड़गंज रोड पर बिचपुरी में अवैध कॉलोनी पर बीडीए की टीम ने बुलडोजर चलवाया। यहां भी मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कॉलोनी के लिए भूखंड बना दिए गए और ऑफिस विकसित किया गया था।
  • नौ अक्तूबर को छह अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। कॉलोनाइजर पीलीभीत रोड पर रजपुरा माफी, खजुरिया और धौरेरा माफी पर 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत किए अवैध कॉलानियों का निर्माण कर रहे थे।
  • तीन सितंबर को शाहजहांपुर रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए थे। इसी तरह उड़ला जागीर में चार बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बनाई गई थी। इन पर कार्रवाई की गई।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago