उत्तर प्रदेश

बरेली हिंसा मामला: पुलिस ने 14 को कोतवाली और 2 को बारादरी क्षेत्र से पकड़ा

बरेली में बवाल के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को आईएमसी जिलाध्यक्ष समेत 15 और आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोतवाली क्षेत्र से 14 और बारादरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।

एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी क्षेत्र से गिरफ्तार शमशाद आलम आईएमसी का जिलाध्यक्ष है। यह फरीदपुर थाने के वाहनपुर का रहने वाला है। शमशाद मौलाना तौकीर रजा, नदीम और डॉ. नफीस के साथ साजिश बनाने में शामिल रहा। वह व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि बवाल के मामले में दर्ज 10 मुकदमों में अब तक 72 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बवाल के आरोपी ताजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में राधा माधव स्कूल के पास मंगलवार को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 26 सितंबर को बवाल के दौरान भीड़ में मौजूद था। उसने पुलिस टीम पर फायर किया था। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

थाना बारादरी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 26 सितंबर को श्यामतगंज पुल के पास पुलिस पर फायर करने वाला बदमाश बाइक लेकर हारुन नगला पुल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पहुंचकर बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देख उसने बाइक बिथरी चैनपुर की तरफ दौड़ा दी।  पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। राधा माधव स्कूल के आगे पानी टंकी के पास आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। आरोपी से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।  पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी ताजिम थाना बारादरी के काजी टोला का निवासी है। पूर्व में गोकशी एवं गैंगस्टर के मामलों में जेल जा चुका है। इसी ने श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायर किया था।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago