राजधानी देहरादून में भवन कर जमा ना करने वाले करीब 10 हजार लोगों को नगर निगम ने चिन्हित किया है, अब तक जिनका भवन कर नहीं आया है उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भवनों को सूचीबद्ध करते हुए नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है, सॉफ्टवेयर के माध्यम सें एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं। ऐसे में सम्पत्ति स्वामियों को अपना सेल्फ असेसमेंट फार्म भरे जाने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है, उसके बाद ऐसी सम्पत्तियों की सूचना शून्य मानते हुए चार गुना तक जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में नगर निगम सीमान्तर्गत स्थित सम्पत्तियों का भवन कर सेल्फ असेसमेंट के माध्यम से जमा कराया जा रहा है, लेकिन सम्पत्ति स्वामियों द्वारा अपने भवनों का सेल्फ असेसमेंट कर फार्म नगर निगम कार्यालय में जमा नहीं कराया गया है। नगर निगम द्वारा 8 वार्डों में कुल 9433 ऐसे भवन चिन्हित किए गए हैं, जिनके द्वारा अपने भवन कर संबंधी डिटेल नगर निगम कार्यालय में जमा नहीं कराई गई है, नगर निगम द्वारा अन्य वार्डों में भी भवन चिन्हित किये जाने की कार्रवाई गतिमान है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…