उत्तराखण्ड

पेपर लीक मामले में बेदीराम का बड़ा आरोप, मुझे फंसाने की साजिश

उत्तर प्रदेश:-  पेपर लीक मामले में वायरल वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप के बीच जखनिया से सुभासपा विधायक बेदीराम ने अपनी बात रखी। मोबाइल फोन के जरिये कहा कि मुझे फंसाने की साजिश रची गई। झूठा और एडिट किया वीडियो वायरल किया गया।  कहा कि मैं न तो अंडरग्राउंड हूं और न ही मुझे गिरफ्तार किया गया। मैं, लखनऊ में हूं। दो जुलाई को गाजीपुर आ रहा हूं। अगर एसटीएफ ने मामले में पूछताछ के लिए भी बुला लिया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

विधायक कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा है कि पेपर लीक मामले में कहीं से भी मेरा नाम आ जाएगा तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। सजा भी भुगतने को तैयार हूं। दलित विधायक हूं, इसलिए परेशान किया जा रहा। आगे बढ़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है। एनडीए, सुभासपा और मुझे बदनाम किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दे चुका हूं। अफवाह फैलाई गई कि मुझे एसटीएफ ने उठा लिया। गिरफ्तार कर लिया है।

मेरा मोबाइल बंद है। ये सब अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं है। मोबाइल हमेशा ऑन है। लोगों से बातचीत भी हो रही है। लखनऊ में ही हूं। कार्यक्रमों में हिस्सा भी ले रहा हूं। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर मेरी तस्वीरें है।  यदि पेपर लीक मामले में कहीं से भी मेरा नाम आया और एसटीएफ ने मुझे पूछताछ तक के लिए भी बुला लिया तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago